हर घंटे, हर दिन की कीमत चुकानी पड़ेगी, देशमुख को गिरफ्तार करने वालों को शरद पवार की धमकी

0
19

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी चीफ शरद पवार का गुस्सा फूटा है। शरद पवार ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अनिल देशमुख को जेल भिजवाने में भूमिका निभाई है, उन्हें ऐसा करने की कीमत चुकानी पड़ेगी। पवार ने विदर्भ के दौरे पर एक रैली के दौरान देशमुख को बेगुनाह बताते हुए ये बातें कहीं।

अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इतना ही नहीं पवार ने अनिल देशमुख पर कई आरोप लगाने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के लापता होने पर भी सवाल उठाए। परमबीर सिंह के आरोपों के बाद ही अनिल देशमुख को मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था।

शरद पवार ने नागपुर में कहा, ‘हमने अनिल बाबू का केस देखा। उनका अपराध क्या था? आप सब अच्छे से जानते हैं। एक दिन, परमबीर सिंह मुझसे मिलने आए और बताया कि उन्होंने सीएम से देशमुख की शिकायत की है। जब मैंने उनसे पूछा कि यह शिकायत किस बारे में है, तो उन्होंने कहा कि देशमुख ने उन्हें उगाही करने का निर्देश दिया था। तब मैंने परमबीर से पूछा कि क्या उसने निर्देश माना। उन्होंने न में जवाब दिया। समझ नहीं पाया कि देशमुख का अपराध क्या था? क्या उनके कथित निर्देश का पालन न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here