मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग में सोमवार की सुबह हुई दीपिका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि दीपिका शर्मा की हत्या उसके पति ने ही कराई थी। CISF जवान दीपिका के पति ने उसकी हत्या के लिए अपने 1.20 लाख रुपए में अपने फुफेरे भाई समेत 3 शूटरों को उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इनमें से 2 शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक शूटर अब भी फरार है। पुलिस ने हत्यारों के साथ हत्यारोपी दीपिका के पति रवि कुमार, देवर छोटू शर्मा उर्फ आकाश, फुफेरे देवर सुमित कुमार, शूटर गौतम कुमार एवं संजीव कुमार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि दीपिका अपने मां की हत्याकांड की चश्मदीद गवाह थी और दो साल पहले उसके हाथ में गोली गली थी।
मंगलवार को SP जेजे रेड्डी ने बताया कि दीपिका शर्मा का CISF में कार्यरत पति रवि शर्मा ही अपनी पत्नी का हत्यारा निकला। SP ने कहा कि इसके लिए मृतिका के पति ने कॉन्ट्रैक्ट किलर से संपर्क स्थापित कर अपने पत्नी की हत्या की सुपारी 1 लाख 20 हजार रुपए में कोतवाली थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी दिनेश शाह का पुत्र संजीव कुमार ,संजय शर्मा का पुत्र गौतम कुमार एवं पतलू नामक तीन सुपारी कूलर को दिया। इसमें रवि का भाई छोटू शर्मा, बड़ा भाई राजीव कुमार, फुफेरा भाई सुमित कुमार भी शामिल था।
मोबाइल ने उगला राज
SP ने बताया कि घटना के बाद रवि शर्मा का भाई छोटू शर्मा सहित उनके परिजनों का मोबाइल सीडीआर निकाला गया तब पता चला कि इसमें उसके पति ने हीं सुपारी किलर के माध्यम से अपनी पत्नी की हत्या करवाई थी। इस मामले में पति रवि शर्मा एवं उसके दो भाई सहित दो सुपारी किलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5 मोबाइल बरामद किए हैं।
दूसरी शादी करना चाहता था पति इसलिए पत्नी की करवा दी हत्या
SP जेजे रेड्डी ने बताया कि मृतका के भाई सानू ने कहा कि दीपिका के पति रवि का संबंध दूसरी औरत से है। वह उसके साथ शादी करना चाहता है। इसके अलावा SP ने बताया कि मृतका दीपिका शर्मा को 2017 में दो गोली लगी थी। इससे उसका बायां हाथ काम नहीं कर रहा था। इस कारण भी पति एवं ससुराल में उसे लोग पसंद नहीं करते थे। इसके लिए भी उसके पति ने सुपारी किलर के माध्यम से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करवा दी।
मोबाइल ने उगला राज
SP ने बताया कि घटना के बाद रवि शर्मा का भाई छोटू शर्मा सहित उनके परिवार जनों का मोबाइल लेकर जब सीडीआर निकाला गया तब पता चला कि इसमें उसके पति ने हीं सुपारी किलर के माध्यम से अपनी पत्नी की हत्या करवाई है। इस मामले में पति रवि शर्मा एवं उसके दो भाई सहित दो सुपारी किलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5 मोबाइल बरामद कर लिए हैं।






