अभी नहीं निकली एक भी एस टी बस,निजी बस चालक वसूल रहे ……

0
6

नागपूर दिनांक 17 नोव्हेंबर (शहर प्रतिनिधी)

एसटी महामंडल की हड़ताल एक ओर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वहीं दूसरी ओर इसका फायदा लेते हुए कुछ निजी बस चालक चांदी काट रहे हैं। अमरावती के लिए जाने वाली बसों की बात करें, तो 3 दिन में 50 रुपए बढ़ाए गए हैं। नागपुर शहर से अमरावती की ओर जाने वाले यात्रियों की बात करें, तो हजारों की संख्या में है।

यही कारण है कि एसटी सामान्य दिनों में गणेशपेठ बस स्टैंड से प्रतिदिन 10 से 12 बस नियमित रूप से अमरावती के लिए चलाती है। जिसके कारण यात्रियों को इस दिशा में जाने के लिए निजी बसों की जरूरत नहीं पड़ती थी। केवल 200 रुपए में अमरावती जाना संभव हो जाता था, लेकिन इन दिनों राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के कर्मचारियों ने सरकारी सेवा में विलिगीकरण को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे एसटी बसें नहीं चल रही हैं।

ऐसे में यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए निजी बसों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निजी बसों द्वारा नियमों में यात्री किराया लेने की सूचना भी दी गई है। लेकिन कई बस चालक नियमों को धता बता रहे हैं। वहीं यात्रियों से ज्यादा किराया ले रहे हैं।

गणेशपेठ बस स्टैंड के सामने अमरावती के लिए लगने वाली निजी बस 350 रुपए किराया यात्रियों से ऐंठ रहे हैं। लेकिन वहीं 3 दिन पहले 300 रुपए था। ऐसे में निजी बस चालकों द्वारा यात्रियों से लिए जा रहे मनमानी किराए की पोल खुल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here