भारत में पिछले 24 घंटो में 11 हजार से कोरोना के नए मरीज और इतनी हुई मौते

0
10

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,271 नए मामले सामने आए और 285 मरीजों की मौत हुई।

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,44,37,307 हो गई है। इनमें से 4,63,530 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,35,918 हो गई है।

सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

 

बीते दिन ठीक हुए 11,000 से अधिक मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,376 मरीज ठीक हुए।

इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,38,37,859 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत है।

कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,55,904 टेस्ट किए गए हैं। महामारीकी शुरुआत से अब तक देश में लगभग 62.36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,23,344 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,40,565 लोगों की मौत हुई है।

दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 50,55,224 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 35,685 मौतें हुई हैं।

इसी तरह 29,91,614 ​मामलों और 38,143 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,14,025 मामलों और 36,273 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here