रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार घोषित

0
16

सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलेगा. आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- “हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने फैसला लिया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here