एमआयडीसी युवक हत्याकांड : बस में हुई जानपहचान और हुई हत्या

0
11

नागपुर दिनांक 13 नवंबर( शहर प्रतिनिधि)

एमआईडीसी में युवक की हुई हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है

एमआईडीसी थानातंर्गत म्हाड़ा क्वार्टर निवासी संजय सिंह रविन्द्र सिंह गौर (40) की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा. आरोपियों के नाम तुषार तुकाराम गडेकर (१८) और आकाश उर्फ बॉंडा अजय भोयर (१९) बताये गये. दोनों ही कमलना में रहते हैं. ज्ञात हो कि सीसीटीवी कैमरों में संजय 2 युवकों के साथ जाते दिख रहा था. हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो पा रही थी.

 

टपरी पर हुई थी दोस्ती

ज्ञात हो कि घटना के दिन संजय किसी पूजन में शामिल होने के लिए बालाघाट गये थे. शाम करीब 7 बजे उन्होंने मामा को फोन करके बताया कि वह बालाघाट से नागपुर के लिए निकल रहे है लेकिन काफी देर तक वह घर ही नहीं लौटे. उधर एमआईडीसी परिसर में उसकी लाश मिली. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे संजय को नहीं जानते थे लेकिन तीनों एक ही बस में सफर करके नागपुर पहुंचे थे. वे वहां से वाड़ी स्थित एक टपरी पर मिले. वहीं उनकी जान पहचान हुई. तीनों ने शराब पी. वहां शराब पीने के दौरान संजय और उनके बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया. ऐसे में दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर उनकी हत्या करने का मन बन लिया लेकिन संजय इस भाप नहीं सके.

 

फैक्ट्री के पीछे उतारा मौत के घाट

आरोपियों ने महेश को एक जगह चलने को कहा. नशे की हालत में संजय दोनों के साथ आयकान फैक्ट्री के पीछे गये. इस दौरान मौका देखकर तुषार और आकाश ने एक बड़ा पत्थर संजय के सिर पर दे मारा. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उनके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई. दोनों आरोपी वहां से भाग गये. अगले दिन पुलिस को पता चलते ही मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू हुई. सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच में संजय 2 युवकों के साथ जाते दिखाई दिये. उन्हें ही आखिरी बार संजय के साथ देखा गया था लेकिन उनकी पहचान पुख्ता नहीं हो रही थी. ऐसे में पुलिस ने अपने खबरियों की मदद से तुषार और आकाश का पता लगाकर देर रात दोनों को हिरासत में ले लिया. गुनाह कबूल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here