देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 13,091 नए केस सामने आए हैं. ये मामले बुधवार की तुलना में 14.2 फीसदी ज़्यादा हैं. रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत है जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13,878 लोग ठीक हुए, जिसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3,38,00,925 हो गई है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,556 है जो कि पिछले 266 दिनों में सबसे कम है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.10% है जो कि पिछले 38 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.18% है जो कि पिछले 48 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है.
वहीं, पिछले 24 घंटे में 340 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हुई है. कोरोना से अब तक कुल 4,62,189 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 57,54,817 कोरोना डोज लगाई गई हैं. अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,10,23,34,225 पहुंच गया है
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,094 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,094 नए मामले आए और 17 मरीजों ने जान गंवाई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 66,20,423 पर पहुंच गयी और मृतकों की संख्या 1,40,447 हो गयी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया. वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.






