नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के पदाधिकारीयों ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहीत से की मुलाकात

0
10

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के पदाधिकारीयों द्वारा पंजाब, हरियाणा व चंडीगड़ के लोकप्रिय राज्यपाल  बनावरीलाल पुरोहीत के नागपुर आगमन पर उनके निवास पर जाकर मुलाकात की।

चेम्बर के अध्यक्ष अश्विन  मेहाड़िया द्वारा उन्हे दुप्पटा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया तथा चेम्बर की गतिविधियों की समस्त जानकारी दी। पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी व लाॅकडाउन के कारण व्यापार तथा व्यापारी काफी पिछड़ गये है व काफी व्यापारी अभी तक इस सदमें से उभर नही सके है। चेम्बर ऐसे व्यापारीयों के लिये मार्गदर्शन दे कर उनके व्यापार को सुदृढ करने हेतु प्रयास कर रहा है। साथ ही चेम्बर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन व सत्कार समारोह हेतु निमंत्रण देते हुये उन्हे कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर चेम्बर के पुर्व अध्यक्ष  बी. सी. भरतिया, उपाध्यक्ष  अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, कोषाध्यक्ष  सचिन पुनियानी, पी. आर. ओ. राजवंतपाल सिंग तुली व व्यापारी लक्ष्मण पेशवानी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here