नागपुर दिनांक 3 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)
सावनेर निवासी विजय काले के पिताजी अलेक्सिस हॉस्पिटल में भर्ती थे ,विजय का अलेक्सिस हॉस्पिटल आना जाना शुरू था इसी बीच एक बार उसने अपने दोपहिया हॉस्पिटल के सामने स्थित झाड़ के नीचे रख दी और हॉस्पिटल में चला गया, भार वापस आने पर उसे गाड़ी नदारद दिखी उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई
पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से जांच करने पर यह गाड़ी डोबीनगर मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद आतीक मोहम्मद खालिद (उम्र 37 वर्ष) और मोहम्मद अर्सलान मोहम्मद फारुख (उम्र 20 वर्ष )डोबीनगर मोमिनपुरा इन दोनों ने चुराने की जानकारी सामने पुलिस ने दोनों को मोमिनपुरा से गिरफ्तार किया
पुलिस द्वारा अधिक जांच करने पर इन दोनो ने उस दोपहिया गाड़ी का इंजन दूसरे गाड़ी में लगाकर बेचने का खुलासा हुआ , पुलिसिया पूछताछ में इन दोनों ने और भी चोरी की वारदातों का खुलासा किया
पुलिस ने इन दोनों के कबूलनामे के बाद 16 दोपहिया वाहन जप्त किए जिनका बाजार मूल्य लगभग ₹4 लाख 40 हजार रपए है






