दिवाली के व्यंजन बनाते समय 12 वर्षीय बच्चे की आग से झुलसकर मौत

0
9

नागपुर दिनांक 1 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

दिवाली के व्यंजन बनाते समय घर में हुए हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की आग से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई, इस वक्त घर में मौजूद अन्य सदस्य भी आग की चपेट में आने की जानकारी सामने आ रही है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गया है

सदर इलाके में एक परिवार में दिवाली के व्यंजन बनाने का कार्य शुरू था इस वक्त घर में 12 वर्षीय बच्चा उसकी मां और दादी मौजूद थे, यह तीनों लोग किचन में कार्य कर रहे थे तभी अचानक गर्म तेल में धमाके जैसी आवाज आई और कुछ ही देर में किचन में भयानक आग लग गई इस आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई

बच्चे की मां और दादी की भी आग की चपेट में आने से झुलस गए जिससे उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here