महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दिल्ली के स्कूलों का दौरा, कहा महाराष्ट्र में दिल्ली शिक्षा मॉडल अपनाएंगे

0
11

महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने शिक्षा के मॉडल को समझने के लिए दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया.

उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है. उनके राज्य में भी दिल्ली जैसे मॉडल को अपनाया जाएगा. जिन स्कूलों का दौरा किया गया उनमें पश्चिम विनोद नगर में सर्वोदय बाल विद्यालय और खिचरीपुर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शामिल थे.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ”दिल्ली सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद के लिए तैयार है. महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा पूरे भारत में होती है. उन्होंने कहा, “मैंने इस शिक्षा मॉडल को समझने के लिए दिल्ली का दौरा किया, जिसके बारे में हमने बहुत कुछ सुना था. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मैंने वास्तव में जो देखा वह मेरी उम्मीदों से अधिक था.”

उन्होंने कहा, ”यहां की व्यवस्था को देखकर पता लगाया जा सकता है कि कैसे बड़े स्तर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा दी जाती सकती है. आज सभी राज्यों को दिल्ली के शिक्षा मॉडल से सीखने और उसे अपनाने की जरूरत है.”

तनपुरे ने आगे कहा, ”दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बोलने की आज अच्छी स्किल है. उनके पास अपना विजन है जो दर्शाता है कि बच्चों को पढ़ाने पर सरकारी स्कूलों में काफी मेहनत की जा रही है.” दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, तनपुरे ने अपनी यात्रा के दौरान स्कूल की लैब और लाइब्रेरी भी देखी और बच्चों से बातचीत भी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here