देश में इस जगह पेट्रोल के दाम ₹121 प्रति लीटर पहुंचे,डीजल भी….

0
9

भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एक माह के भीतर ही 18वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। आलम यह है कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 121 रुपए के पार पहुंच गया है। जबकि सादा पेट्रोल 119 रुपए के पार पहुंच गया है।(petrol disel price)

भोपाल में  पेट्रोल का भाव 115.90 रुपए प्रति लीटर रहा। जबकि भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 119.54 तक पहुंच गया है। जानकारों के  मुताबिक डीजल के दाम बढ़ने पर 10 फीसदी तक भाड़ा बढ़ सकता है।

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक पेट्रोल के दाम बालाघाट में रहे। यहां शनिवार को 119.83 रुपए भाव रहा। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे इस जिले में पेट्रोल की दरों ने नया रिकार्ड बनाया है। सीमावर्ती इलाकों के रहने वाले लोग अक्सर पेट्रोल-डीजल की ज्यादा कीमत होने के कारण पड़ोसी जिले या पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल भरवाने जाते हैं।देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 115 के पास पहुंच गया है। जिनमें 7 शहरों में सबसे ज्यादा भाव है। यहां प्रीमियम पेट्रोल के दाम 120 से अधिक हैं।

नागपुर (Nagpur)में पेट्रोल के दाम 113 के पार पहुंच गए है वहीं डीजल के दाम ₹103 प्रति लीटर के पास पहुंच गए

पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और महंगाई भी लगातार बढ़ते जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here