टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबला भारत पाकिस्तान के बीच चल रहा है इसमें भारत की शुरुआत ख़राब रही और 20 और के बाद भारत ने आखिर में 151 रन बनाए
पहले ओवर की चौथी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू किया। हिटमैन बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना
दूसरे ओवर में भारत को मिले 4 रन, स्कोर 6/1
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी ने केएल राहुल को किया बोल्ड
सूर्य कुमार यादव ने आखिरी बॉल पर ठोका छक्का, स्कोर 14/2
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने कूटा चौका, स्कोर 21/2
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने ठोका छक्का, 5 ओवर बाद स्कोर 30/2
छठे ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को तीसरा झटका लगा। सूर्य कुमार यादव को हसन अली ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। सूर्य 11 रन बनाकर आउट।
7 ओवर बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 39 रन, कोहली पंत क्रीज पर
8 ओवर बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन
9 ओवर बाद भारत 52, पंत-कोहली क्रीज पर
10 ओवर बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन
11 ओवर बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन
12 ओवर बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन
भारत को चौथा झटका, शानदार पारी खेल ऋषभ पंत आउट
15 ओवर बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन
कोहली ने 10वां अर्धशतक जमाया
विराट कोहली ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेकर शानदार अर्धशतक जमाया। कोहली ने 45 गेंदों में 50 रन बनाए
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पांचवां झटका, हसन अली ने रवींद्र जडेजा को 13 रन पर पवेलियन भेजा
भारत को छठा झटका, शानदार पारी खेल कोहली लौटे पवेलियन
19वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को छठा झटका, शानदार पारी खेल रहे कोहली को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा






