देश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, मौत के आंकड़े में बड़ी बढ़ोतरी

0
10

भारत दिनांक 24 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)

कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हो रहे , ये आंकड़े आने वाले समय के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कई राज्‍यों में दुर्गापूजा और दशहरा के बाद कोरोना के नए केस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 906 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 561 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 468 हो गई है.

देश में अब तक कोरोना के 1 लाख 72 हजार 594 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 35 लाख 48 हजार 605 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 54 हजार 269 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 1,02,10,43,258 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 77,40,676 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है.

देश में कोरोना के एक्टिव केस कुल मामलों के मुकाबले एक फीसदी से कम हैं. कोरोना वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) का कुल आंकड़ा 102 करोड़ के पार जा चुका है. कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 102.10 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं. जबकि इस दौरान 77,40, 676 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here