कोरोना को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

0
11

भारत दिनांक 23 अक्टूबर( विशेष प्रतिनिधि)

विदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण और भारत में त्योहारी मौसम के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों का सख्ती से पालन किया जाए. इसके साथ ही शनिवार को जारी एक एडवाइजरी में सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा देने और कुछ देशों में कोविड-19 संक्रमण दर को बढ़ने से रोकने के लिए अनावश्यक यात्रा से बचने जैसे उपायों को भी अपनी एडवाइजरी में शामिल किया है.

सरकार की ओर से राज्यों को दिए गए सुझाए:

– त्योहारों के ऑनलाइन तरीकों जैसे ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा देना, गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करना.

– त्योहारों में समारोह के दौरान कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना.

– ऐसे नियंत्रण क्षेत्रों और जिलों में कोई सामूहिक सभा नहीं, जहां 5 प्रतिशत से अधिक कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं.

– राज्य सरकार को पर्याप्त रूप से अग्रिम निर्देश जारी करने चाहिए.

– जिन सभाओं को सीमित उपस्थितियों के साथ अग्रिम अनुमति दी जाती है, उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए.

– मॉल, स्थानीय बाजारों और पूजा स्थलों के लिए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.

– कोविड प्रबंधन के पांच स्तंभों – टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार – का पालन करें.

– जिला अधिकारियों को कोरोना मामलों के उतार-चढ़ाव पर कड़ी नजर रखनी चाहिए.

केंद्र की तरफ से यह दिशानिर्देश ऐसे समय में आया है जबकि अगले महीने दिवाली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों आने वाले हैं. यह गाइडलाइंस इसलिए भी अहम हो जाते हैं क्योंकि रूस, ब्रिटेन और चीन जैसे कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी ने फिर से चिंता पैदा कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here