नागपुर में हत्या की घटनाओं में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात सामने आई है विशेष बात ये है की महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटील नागपुर में दौरे पर आए हुए है
कलमना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मुरली सोनखत्री (28), डिप्टी सिग्नल, बजरंग चौक, कलमना निवासी है। इस मामले में आरोपी भारत हिरवानी को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलमना के डिप्टी सिग्नल बजरंग चौक परिसर में राजू हिरवानी का उसके बड़े भाई के बेटे जितेंद्र हिरवानी के साथ विवाद शुरू था। वहां पर भारत भी मौजूद था। इस दौरान मध्यस्थता करने वाले मुरली पर भारत ने सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया। घायल मुरली सोनखत्री को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया।






