महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा (Supplementary Examination 2021) का रिजल्ट (MH Board Result 2021) आज घोषित किया जाएगा. रिजल्ट दोपहर करीब 1 बजे घोषित किया जाएगा. जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maharesult.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
इस बार कोरोना मामलों के कारण बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था. आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया गया था. पूरक परीक्षा रिजल्ट के तारीख की घोषणा राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करके की थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट 20 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा.
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट maharesult.nic.in पर जाएं.
-होम पेज पर दिए गए SSC Examination Result September 2021 या HSC Examination Result September 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
-अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें.
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
-अब उसे डाउनलोड करें.






