भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,623 नए मामले सामने आए और 197 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,41,08,996 हो गई है। इनमें से 4,52,651 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1,78,098 रह गई है।
सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।
आंकड़ों पर एक नजर
कुल मामले: 3,41,08,996
सक्रिय मामले: 1,78,098
कुल रिकवरी: 3,34,78,247
कुल मौतें: 4,52,651
कुल वैक्सीनेशन: 97,79,47,783
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 19,446 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,34,78,247 हो गई है. वहीं एक्टिव केस (Active case) की संख्या फिलहाल 1,78,098 है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत है.






