भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 144 लोगों की इस बीमारी से जान गई है। वहीं, 19 हजार 788 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।(india corona update)
राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। शुक्रवार को मरने वालों की संख्या 166 थी, वहीं, शनिवार को बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 150 से नीचे तक पहुंच गया है।
फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 195846 है। अगर कुल आंकड़ों पर गौर करें तो देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,40,67,719 है और अब तक 3,34,19,749 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 4,52,124 पहुंच गई है।
देश में कोरोना के कुल संक्रमण का आंकड़ा 3,40,67,719 है। वहीं अब तक 3,34,19,749 लोगों की रिकवरी हुई है। भारत में वैक्सीनेशन आंकड़े की बात करे तो अब 97,65,89,540 (97.65 करोड़) लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई है। बीते 24 घंटे यानी शनिवार (16 अक्टूबर) को 41 लाख 20 हजार 772 वैक्सीन डोज लगाई है। भारत में 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।






