भारत में फिर बड़े नए कोरोना मरीज,मौत का आंकड़ा…..

0
12

भारत दिनांक 14 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में एक दिन में कोरोना के 18 हजार 987 नए मामले आए हैं। लगातार छठे दिन कोरोना के 20 हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर बीते साल मार्च के बाद अब तक के शीर्ष पर है और अब यह 98.07 फीसदी पहुंच गई है।

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार 808 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 33 लाख 62 जार 709 तक पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव केस अब कुल मामलों का एक फीसदी भी नहीं रह गए हैं।

 

मार्च 2020 के बाद से कोरोना के एक्टिव केस अब तक के निचले स्तर पर हैं। देश में कुल कोरोना मामलों में सिर्फ 0.61 फीसदी मरीज ही फिलहाल इलाजरत हैं।

 

वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब घटकर 2 लाख 6 हजार 586 ही रह गया है। यह बीते 215 दिनों में सबसे कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 111 दिनों के निचले स्तर पर है और अब यह 1.44 प्रतिशत है।

 

इस दौरान 246 मरीजों की मौत हुई. फिलहाल, 2 लाख 6 हजार 586 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 40 लाख 20 हजार 730 पर पहुंच गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 51 हजार 435 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here