पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी,सांस लेने में दिक्कत,एम्स में भर्ती

0
8

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह(manmohan singh) की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे.

इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सी एन टावर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. डॉ. मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसको एम्स निदेशन डॉक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे.

 

डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here