फडणवीस ने कहा मुझे लगता है मैं अभी भी मुख्यमंत्री हूं क्योंकि……

0
6

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि लोगों के प्यार के कारण उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं हैं।

नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, “लोगों ने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। मुझे अब भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं पिछले दो साल से राज्य में घूम रहा हूं और लोगों का प्यार और स्नेह कम नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कार्य उसके पद से अधिक महत्वपूर्ण होता है।

फडणवीस ने कहा, “मैं घर पर नहीं बैठा। मैं लोगों की सेवा कर रहा हूं और (विधानसभा में) विपक्ष के नेता के रूप में अच्छा काम कर रहा हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here