नहाने के लिए गीजर किया चालू ,निकली आग की लपटें और फिर….

0
9

व्यक्ति हमेशा की तरह नहाने बाथरूम में गया और उसने गीजर चालू किया जैसे ही उसने गीजर चालू किया धू धू कर आग की लपटें निकली जिसने उसे चपेट में ले लिया

अजनी इलाके में बाथरूम में गीजर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया, जिसकी मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम दिलीप कृष्णराव गावंडे (52) है। अजनी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार जुना बाबुलखेड़ा, रामेश्वरी रोड निवासी दिलीप गावंडे  सुबह  स्नान के लिए बाथरूम में गया। उसने जैसे ही गीजर शुरू किया, उसमें आग लग गई और वह झुलस गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here