महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले सप्ताह ही स्कूल कॉलेज मंदिर और सिनेमा घर अनलॉक करने के निर्देश दिए थे हिना चीजों के अनलॉक होने के पहले ही पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र से कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े आ रहे हैं डरावनी और सतर्क करने वाले हैं
कोरोनावायरस (coronaviru) की तीसरी लहर (teesri lahar) के अंदेशों के बीच कुछ राज्यों में संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। इनमें से महाराष्ट्र से आ रहे आंकड़े बेहद डरावने हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस (coronaviru) से संक्रमण के 2,696 नए मामले आए है और 49 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में ये आंकड़े काफी डरावने और सतर्क करने वाले हैं।
भारत की बात करें तो आज सुबह भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 234 लोगो की जान गई थी और शाम तक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटो में 49 लोगो की जान कोरोना संक्रमण से गई
महाराष्ट्र में जिस तरह संक्रमण के मामलों में अचानक से उछाल आयी है, यह चिंता बढ़ाने वाली बात है। राज्य में 24 घंटे के अंदर 2,696 नए मामलों का आना गंभीर स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है






