नागपूर दि 30 सितंबर (विशेष प्रतिनिधि)
करीब डेढ़ साल से बंद नागपूर के स्कूल 4 अक्टूबर से खुल जाएंगे। प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों के साथ स्कूलों को 8वीं से 12वीं तक की क्लास ऑफलाइन तरीके से करने की छूट दी है। यह छूट सभी बोर्डों के स्कूलों को दी गई है। स्कूल खोलने का आदेश आने के बाद भी बच्चों को स्कूल भेजने का फैसला अभिभावकों का होगा।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 8वीं से 12वीं तक के स्कूल दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया था। हालांकि स्कूल शुरू करने का अंतिम निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को दिया गया था। जिसके तहत अब नागपुर प्रशासन में निर्णय लेते हुए स्कूलों को 4 अक्टूबर से खोलने का निर्णय ले लिया है और कुछ नियम भी जारी किए
स्कूल में आने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को कोरोना की दोनों वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा
स्कूल बस में एक सीट पर एक विद्यार्थी बैठे इसके दक्षता स्कूल प्रशासन को लेने के निर्देश दिए गए हैं
स्कूल में खाना खाने के बाद और समय-समय पर साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोने के निर्देश भी स्कूल प्रशासन द्वारा दिए जाने के निर्देश स्थानीय प्रशासन ने जारी की है
क्लास रूम में विद्यार्थियों की बैठक फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए करनी होगी
स्कूल में गैदरिंग और स्नेह सम्मेलन पर कड़क निर्बंध लगाने के निर्देश स्थानिक प्रशासन ने दिए है






