मीठा निम दर्गा में मनाया गया उर्स, श्रद्धालुओं ने बाहर से के दर्शन

0
6

मीठा नीम दरगाह, सिविल लाइन में बाबा सैयद शाह जलालुद्दीन औलिया मिरे सुर्ख रहमतुल्ला अलैह का छह माही उर्स मनाया गया। दरगाह मीठा नीम शरीफ के सज्जादगान ने बताया कि दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। बाबा सैयद शाह जलालुद्दीन औलिया मिरे सुर्ख मीठा नीम शरीफ के छह माही उर्स में देशभर से श्रद्धालु आते थे, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष भी सभी कार्यक्रम सादगीपूर्ण ढंग से हुए।

मजारे अक्दस पर चादर शरीफ व फूल पेश िकए गए। उर्स के दौरान हर राेज सुबह कुरआन पाठ, नमाजे मगरीब सला-तो सलाम व मिलाद शरीफ का एहतेमाम किया गया। फातेहा अदा की गई और लंगर का कार्यक्रम हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here