8 वर्षीय बेटी से बलात्कार,7 वर्षीय भतीजे से अप्राकृतिक दुष्कर्म, नराधम पहुंचा सलाखों के पीछे

0
6

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में सामने आई. एक नराधम अपनी ही 8 वर्ष की बच्ची को हवस का शिकार बना रहा था. रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद एक और सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब भतीजे ने भी अपने साथ अमानवीय कृत्य होने की जानकारी दी. पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है. बताया जाता है कि आरोपी तृतीयपंथी बनकर भीख मांगता है जबकि 9 वर्ष पहले उसका विवाह हो चुका है. वह घर से पुरुष की तरह ही निकलता था और बाद में तृतीयपंथी के भेस में भीख मांगता था. उसकी हरकतों से परेशान होकर 7 वर्ष पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई. तब से आरोपी और उसकी 8 वर्षीय बेटी बड़े भाई के परिवार के साथ रहती है.

बड़ा भाई सुरक्षा गार्ड है और मां लोगों के घरों में काम करके परिवार को आर्थिक मदद करती है. मां और भाई के घर से बाहर जाते ही वह बेटी के साथ दुष्कर्म करता था.

गणेशोत्सव के समय से यह सब चला आ रहा था. शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे के दौरान मां काम से जल्दी घर लौट गई. कमरे में प्रवेश करते ही पैरों तले जमीन खिसक गई. आरोपी अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था. मां ने उसे 3-4 थप्पड़ जड़ दिए और नातिन को हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन ले गई. पुलिस ने बच्ची को विश्वास में लेकर पूछताछ की.

इसी दौरान पता चला कि आरोपी अपने 7 वर्षीय भतीजे के साथ भी आप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म कर रहा था. बेटी के पहले उसने भतीजे का शोषण किया. पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया. अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here