कस्तूरचंद पार्क में रावण दहन की मांगी परमिशन

0
13

मनपा की हेरिटेज कमेटी द्वारा दशहरे पर कस्तूरचंद पार्क पर रावण दहन की अनुमति नकारे जाने से नाराज सनातन धर्म सभा ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की शरण ली है। इस वर्ष आयोजन की अनुमति के लिए सभा ने हेरिटेज कमेटी को आवेदन किया, तो हेरिटेज कमेटी ने यह कह कर अनुमति देने से इनकार किया कि हाईकोर्ट ने ऐसा करने के लिए कहा है।

बुधवार को हुई सुनवाई में मनपा की ओर से अधिवक्ता जैमिनी कासट ने यह स्वीकार किया कि हाईकोर्ट ने कभी भी आयोजन पर रोक लगाने के आदेश नहीं दिए थे। ऐसे में 28 सितंबर को होने वाली हेरिटेज कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाएगा। हाईकोर्ट ने उन्हें पुनर्विचार की अनुमति देते हुए सुनवाई 4 अक्टूबर को रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here